Monday Special: सोमवार को भगवान भोलेनाथ का ये उपाय करने से होगी आर्थिक परेशान दूर, जानें कैसे करें महादेव को प्रसन्न

Monday Astro Tips: सोमवार का दिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार देवों के देव महादेव का दिन माना जाता है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहते हैं क्योंकि वो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। आज के दिन कई लोग भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सोमवार को कौन से उपाय करने से आर्थिक समस्या दूर होती है और कैसे भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं।
कुंडली में होगी चंद्रमा की स्थिति मजबूत
सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त और प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग को अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
सफेद वस्तु का दान करें
दान को हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है। सोमवार के दिन आप किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े या धन दान कर सकते हैं। बता दें कि सोमवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, दही, सफेद कपड़ा, मिश्री, दूध और दूध से बनी चीजें और सफेद मिठाई का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
आर्थिक समस्या होगी दूर
अगर आपको अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी है तो सूर्योदय के समय शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और प्रदोष काल में शहद की धारा भगवान शिव को चढ़ाएं। इसके बाद रुद्राक्ष की माला से सुबह शाम 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा और जीवन में सुख-शांति आएगी।
धन धान्य की होगी वृद्धि
सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर अक्षत, सफेद चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगाजल और कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और फिर चावल में मिलाकर तिल को दान कर दें। इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जप और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आसपास सकारात्मक ऊर्जा आएगी और जीवन में धन धान्य की भी वृद्धि होगी।
Leave a Reply