कांग्रेस से सस्पेंड किए गए विधायक संदीप जाखड़, घर पर लहरा रहा था बीजेपी का झंडा

Punjab News: पंजाब कांग्रेस ने अबोहर विधानसभा से कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। संदीप जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया गया। इसके साथ ही उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने घर की छत पर बीजेपी का झंडा लगा रखा है।
लगे हैं कई गंभीर आरोप
विधायक संदीप जाखड़ पर कई आरोप लगे हैं। उनपर अपने घर पर बीजेपी का झंडा लगाने का आरोप है, उसके साथ ही उनके ऊपर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ बोलने और अपने चाचा सुनील जाखड़ का बचाव करने, इसके अलावा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का भी आरोप है।बताते चलें, पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधायक संदीप जाखड़ की कांग्रेस आलकमान से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत की थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए विधायक संदीप जाखड़ पर एक्शन लिया गया।
कौन हैं संदीप जाखड़
संदीप जाखड़ अबोहर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक है। इसके साथ ही वे पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। उन्होंने पिछले साल ही कांग्रेस छोड़ दिया था। 2022के विधानसभा चुनावों में संदीप जाखड़ ने आप के दीप कंबोज को 5471वोटों से हराया था। जाखंड को 49,924वोट मिले थे। 2022के चुनावों में सुनील जाखड़ ने कांग्रेस हाईकमान के प्रति नाराजगी के चलते चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनकी जगह संदीप जाखड़ को चुनाव मैदान में उतारा गया और उन्होंने जीत हासिल की थी।
Leave a Reply