सिरसा दौरे के बाद सीएम मनोहर लाल का ऐलान, ‘बाढ़ में हुए नुकसानों का मुआवजा देने के लिए तैयार हरियाणा सरकार’

HARYANA:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा का दौराकिया। मुख्यमंत्री ने सवा घंटे तक हवाई सर्वे कर पूरे क्षेत्र के हालात जाने। इसके बाद अधिकारियों से प्रबंधों को लेकर सवाल पूछे और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अब तक किए गए प्रबंध और अधिक पानी आने की स्थिति में किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
सीएम मनोहर लाल ने बाढ़ प्रभावित जिले का किया दौरा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखल,भूना, रतिया फतेहाबाद व सिरसा ब्लॉक के बहुत से गांवों और ओटू झील के आसपास के क्षेत्र के गांव में पानी आया है। अभी भी घग्गर नदी में पानी का बहाव तेज बना हुआ है। इन इलाकों में पानी उतरने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित घोषित हुए हैं।
बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार मुआवजा देगी। जिन खेतों में दोबारा बिजाई की जा सकेगी। वहां किसान दोबारा बिजाई करेंगे और जहां बिजाई नहीं हो सकेगी उन सभी को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए, दरारें आई या पशुओं की मृत्यु हुई है। सरकार जानमाल के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार मुआवजा देगी।
मुख्यमंत्री ने सिरसा और फतेहाबाद के एनडीआरएफ टीम व अन्य किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता के संबंध में जानकारी भी ली। सिरसा और फतेहाबाद उपायुक्त ने बाढ बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
Leave a Reply