CM केजरीवाल ने C &D प्लांट का किया उद्घाटन, कहा- ‘जब से AAP सरकार बनी है, अच्छी खबरें ही आ रही हैं’

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन किया। शास्त्री पार्क में प्लांट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित किया। संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक Technology से इस plant में 2000 MT मलबे से ईंट और Tile बनाई जाएंगी। दिल्ली में 6000 MT का मलबा बनता है, इस Plant के बाद 5000 MT का निपटारा हो जाएगा। 1000 MT का Plant Okhla में बनाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जितना मलबा बनेगा, उतना पहले नगर निगम भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, कर्मचारियों को तनख्वाह के लिए हड़ताल पर जाना पड़ता था। जब से AAP सरकार बनी है, अच्छी खबरें ही आ रही हैं।
दिल्ली की 2 करोड़ जनता को भी बनना होगा भागीदार
दिल्ली के सीएम ने C & D plant उद्घाटन करते हुए कहा - MCD ने 311App लॉंच की है जिस पर आप कूड़े की तस्वीर खींच कर भेजेंगे तो आप के वहाँ सफ़ाई हो जाएगी अकेले नगर निगम और दिल्ली सरकार से दिल्ली साफ़ नहीं होगी दिल्ली की 2 करोड़ जनता को भी भागीदार बनना होगा। C&D Plant शुरू हो रहा है, बहुत खुशी का दिन है। Construction & Demolition से मलबा Recycle होगा तभी दिल्ली सुंदर बनेगी, मलबे के ढेर खत्म होंगे, यहां मलबे से ईंट और Tile बनेगा और वापस मार्केट में जाएगा।
सालों की दुर्दशा को ठीक करने में लगेगा थोड़ा समय
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, नगर निगम पहले भ्रष्टाचार, तनख्वाह न मिलने पर कर्मचारियों की हड़तालों के लिए जाना जाता था।अब अच्छी खबरें आने लगी हैं, तनख्वाह Time पर दी जाती है, C&D Plant बन रहे हैं।एक साल पहले जब AAP सरकार बनी, पुराने System बने हुए थे, हमारे पास भी Message आए, Party Fund में कितने डालें। हमने कहा हमारे यहां ये सब नहीं चलेगा। अपने आप ही माहौल बदल गया, और वो System खत्म हो गए।मैं ये नहीं कहता कि भ्रष्टाचार खत्म हो गया, 75 साल की दुर्दशा को ठीक करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन अब नगर निगम से अच्छी खबरें आने लगी हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply