By Election Result live Update: घोसी उपचुनाव में 25वें राउंड की गिनती पूरी, सुधाकर सिंह को सपा ने दी बधाई

नई दिल्ली: देश के 6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना शुरू हो गई है। छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिनमें उत्तराखंड की बागेश्वर, उत्तर प्रदेश की घोसी, केरल की पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बॉक्सनगर और धनपुर सीट शामिल हैं। यह उपचुनाव का काफी अहम माना जा रहा है।
धुपगुड़ी जीत पर बोलीं सीएम ममता, वोटर्स को कहा- Thank you
धुपगुड़ी की जीत पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं धुपगुड़ी के लोगों को हम पर विश्वास जताने और विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण उपचुनाव में हमारे पक्ष में निर्णायक मतदान करने के लिए धन्यवाद देती हूं. उत्तरी बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और विकास, समावेशिता और सशक्तिकरण की हमारी रणनीति पर भरोसा करते हैं. बंगाल ने अपना जनादेश दिखाया है, और जल्द ही भारत भी अपनी प्राथमिकता दिखाएगा. जय बांग्ला! जय भारत!
डुमरी उपचुनाव में काउंटिंग पूरी, झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी जीतीं
गिरिडीह में डुमरी उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। 24 वें राउंड मिलाकर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 17156 वोट से जीत गई हैं। आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को हार मिली है।
24 वें राउंड में
कुल मिलाकर प्राप्त वोट -
1. झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी - 10023
2. आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी - 83075
24 वें राउंड मिलाकर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 17156 वोट से जीतीं
घोसी उपचुनाव में 25वें राउंड की गिनती पूरी, सुधाकर सिंह को सपा ने दी बधाई
घोसी उपचुनाव में सपा जीत की ओर बढ़ रही है। सपा ने प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीत से पहले ही बधाई दी है।घोसी उपचुनाव में चौबीसवें राउंड की मतगणना का अपडेट आ गया है। अब तक सपा को 93193 और भाजपा को 62570 वोट मिले हैं। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 30623 मतों से आगे चल रहे हैं।
पुथुपल्ली उपचुनाव में कांग्रेस की जीत
कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने उपचुनाव में 36,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने सीपीआई (एम) के जैक थॉमस को हराया और कुल 80,144 वोट हासिल किए।
बागेश्वर सीट से BJPउम्मीदवार पार्वती दास की जीत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट बरकरार रखी और उसकी उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2,400 से अधिक मतों से हराया
सपा की लगातार बढ़त के बीच पोती ने राजभर की तस्वीर पर कालिख
घोसी उपचुनाव की मतगणना में सपा को लगातार बढ़त मिल रही है और इस बीच वाराणसी में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर पर कालिख पोत दी गई है। सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की प्रतिमा पर मिठाई खिलाकर सपा को बधाई दी और सपा की प्रगति का जश्न मनाया।
18वें राउंड के नतीजे में सपा के सुधाकर सिंह 24599 वोटों से आगे
घोसी उपचुनाव की 18वें राउंड की गिनती का नतीजा सामने आ गया है। इस राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 24599 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भारी मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।
बागेश्वर सीट पर बीजेपी की जीत
उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को हराकर बागेश्वर उपचुनाव में पार्टी के लिए जीत हासिल की है। वहीं, उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 22132 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तराखंड: बागेश्वर सीट पर BJP उम्मीदवार पार्वती दास आगे चल रही हैं
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार पार्वती दास अभी भी कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार से आगे चल रही हैं। ग्यारह राउंड की गिनती के बाद, दास को बसंत कुमार के 24,864 वोटों के मुकाबले 27,123 वोट मिले।
10वें राउंड के बाद घोसी में समाजवादी पार्टी ने बढ़त बरकरार
उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की मतगणना के 10वें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं।
त्रिपुरा की दोनों सीट पर बीजेपी का कब्जा
भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा धानपुरी और बोक्सानगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग ने दी है। त्रिपुरा की इन दोनों सीटों पर बीजेपी को मिली इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
बागेश्वर सीट पर कांग्रेस को बढ़त
घोसी उपचुनाव के तीसरे राउंड में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बागेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बसंत कुमार 195 वोटों के साथ बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास से आगे चल रहे हैं।
बागेश्वर में हुई मतगणना
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरु हो चुकी है। आज बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए चुनाव आयोग के साथ जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना के लिए डिग्री कॉलेज सभागार में 14 टेबल लगाई गई हैं। चुनाव मैदान में भाजपा से पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार,उक्रांद से अर्जुन देव, सपा से भगवती प्रसाद त्रिकोटीऔर उपपा से भगवत कोहली चुनावी मैदान में है। बागेश्वर उपचुनाव में 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ था।
7 सीटों पर मतगणना हुई शुरु
ये चुनाव अहम इसलिए अहम माना जा रहा है कि विपक्षीगठबंधन के I.N.D.I.Aबनने के बाद पहली किसी चुनाव विपक्षी पार्टियां चुनाव लड़ रही है। साथ इन चुनाव के बाद I.N.D.I.Aअपनी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगी। आपको बता कि सभी 7 सीटों पर मतगणना शुरु हो गई है। धीरे-धीरे रुझान आना भी शुरू हो जाएंगे। इसके साथ मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जा रहे है।
Leave a Reply