Assembly Election 2023: साल के अंत में होंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, BJP ने ये बनाया ‘मास्टरप्लान’

BJP Planning On Assembly Election: इस साल के अंत में देश के पांच राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले महीने यानी अक्टूबर में कर दिए जाएंगे। इसके लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी पांचों राज्यों में अपने सत्ता लाने की पूरी कोशिश करेंगी। इसके लिए भाजपा बैठकों पर बैठकें कर रही है। इस बीच बीती रात भाजपा ने एक बैठक की। जिसमें उन्होंने चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
दरअसल चुनावी बैठक में भाजपा के वरिष्ट नेता शामिल हुए जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महानंत्री बीएल संतोष, वसुंधरा राजे सिंधिया, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, अरूण सिंह, विजया राहटकर, सह प्रभारी नितिन पटेल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ थे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में चुनावी रणनीति पर बातचीत की गई। वहीं बड़े चेहरे अपने राज्य की जिम्मेदारी ले रहे है। इतना ही नहीं नेताओं ने कहा कि पहले चुनाव मैदान में उतर कर जनता का विश्वास जीतना होगा।
‘पहले जनता का विश्वास जीतना चाहिए’
चुनावों में भाजपा हमेशा बहुमत का आंकड़ा पार करती है। इस मामले में संबंधित राज्य के नेताओं के प्रदर्शन और इनके साथ खड़े विधायकों की संख्या के आधार पर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार किया गया है। हालांकि अंतिम फैसला भाजपा के वरिष्ट नेताओं पर छोड़ गया है। बता दें कि साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलगांना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने है।
इस साल के अंत में है विधानसभा चुनाव
बता दें इन सभी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल इस साल के दिसंबप से जनवरी 2024 तक है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का कार्यकाल 3 जनवरी, मध्य प्रदेश का 6 जनवरी, राजस्थान में 14 जनवरी 2024, तेलगांना का 16 जनवरी और मिजोरम का 17 दिसंबर को खत्म हो जाएंगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply