योगी सरकार का होली से पहले बड़ा तोहफा, 4 फीसदी बढ़ाया गया DA
Yogi Government: यूपी में योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल,सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के DAमें 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को स्वीकृति मिल गई है। इस बढ़ोत्तरी का लाभ जनवरी 2024 से मिलेगा। राज्य सरकार के बढ़ी दर से महंगाई भत्ते की घोषणा होने पर वेतन सभी के बढ़ जाएंगे।
महंगाई भत्ता बढ़कर होगा 50 फीसदी
यही नहीं इसके साथ ही 12 लाख पेंशनर्स की महंगाई भत्ता में भी चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। इस वृद्धि के साथ ही राज्य के अतिरिक्त खजाने पर करीब 314करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग की ओर से इसे स्वीकृति दे दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त विभाग की ओर से जल्द इसका औपचारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा। ये बढ़ते ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।
केंद्र ने दी थी सौगात
वहीं इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता यानी की डीए 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। कैबिनेट बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फैसलों की जानकारी देते हुए डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया। बढ़ोत्तरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। डीए की वृद्धि 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि जनवरी से ही कर्मचारियों को एरियर जोड़कर मिलेगा। अगर अप्रैल के वेतन में डीए बढ़कर आता है तो कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा। सरकार के इस ऐलान का लाभ केंद्र के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply