बांग्लादेश चुनाव में BNP की बड़ी जीत, 17 साल बाद तारिक रहमान की दमदार वापसी पर PM मोदी बोले - भारत साथ है
BNP Leadet Tarique Rahman: बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत हासिल कर लिया है। BNP के चेयरमैन तारिक रहमान के नेतृत्व में पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान बधाई दी है।
PM मोदी ने दी बधाई
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं श्री तारिक रहमान को संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों के आपके नेतृत्व में गहरे विश्वास को दर्शाती है। भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।' उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।
17 साल बाद तारिक रहमान की धमाकेदार वापसी
बीएनपी ने जीत की घोषणा करते हुए समर्थकों से जश्न स्थगित करने और शुक्रवार की नमाज के बाद दुआएं मांगने की अपील की, ताकि माहौल शांतिपूर्ण रहे। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि जनता का मजबूत समर्थन बीएनपी को दो-तिहाई बहुमत दिलाएगा और सरकार बनाएगी।
बता दें, तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में स्वदेश लौटे थे, जो अब देश के अगले प्रधानमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने ढाका-17 और बोगुरा-6 दोनों सीटों से जीत दर्ज की। यह चुनाव 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन से शेख हसीना सरकार के पतन के बाद पहला बड़ा लोकतांत्रिक मतदान था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply