पटना में गजब का कारनामा! 5 हजार की स्कूटी पर 1.5 लाख का चालान, ट्रैफिक चेकिंग में खुला राज
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। महज 5 हजार रुपये में खरीदी गई एक पुरानी स्कूटी पर करीब 1.5 लाख रुपये का लंबित चालान निकला। जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को रोका और दस्तावेज जांचे, मालिक के होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी को रोका गया। कागजात की जांच के लिए जब वाहन का नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर डाला गया तो पता चला कि उस पर कई पुराने ई-चालान लंबित हैं। हेलमेट न पहनना, रेड लाइट जंप करना, बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माने की राशि बढ़ते-बढ़ते लगभग 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।
स्कूटी से कई गुना ज्यादा चालान
बताया जा रहा है कि स्कूटी मालिक ने यह वाहन सेकेंड हैंड खरीदी थी। उसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये थी। लेकिन पुराने मालिक द्वारा किए गए नियम उल्लंघनों के चालान वाहन नंबर पर दर्ज थे, जिनका भुगतान नहीं किया गया था।
क्या कहते हैं ट्रैफिक अधिकारी?
ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ई-चालान वाहन नंबर के आधार पर दर्ज होता है। इसलिए सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय उसके सभी लंबित चालानों और कानूनी स्थिति की जांच जरूरी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply