Azerbaijan: नागोर्नो-काराबाख में विस्फोट में 20 लोगों की मौत, करीब 300 लोग घायल

Fuel depot blast in Azerbaijan: अजरबैजान के नागोर्नो-काराबाख में एक ईंधन डिपो में विस्फोट से 20 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। बीबीसी के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि करीब 300 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर करीब 13 अज्ञात शव मिले जबकि 7 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमाके की वजह क्या थी। आर्मेनिया के मानवाधिकार लोकपाल गेघम स्टेपनियन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईंधन डिपो में विस्फोट के कारण 200 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। वह आगे बताते हैं, ज्यादातर घायल लोगों की हालत गंभीर है। नागोर्नो-काराबाख में इलाज के लिए पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं नहीं हैं।
पिछले हफ्ते ही अजरबैजान ने कब्जा कर लिया था
अजरबैजान ने पिछले हफ्ते ही नागोर्नो-काराबाख के इलाके पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद हजारों लोग बेघर हो गए हैं। आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनियन ने अजरबैजान पर आरोप लगाते हुए कहा कि नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में जाति के आधार पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। बहुत से लोग भविष्य को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं।
नागोर्नो-काराबाख के इलाके में मौत का खेल
नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को अजरबैजान का क्षेत्र माना जाता है, लेकिन पिछले तीन दशकों से इस पर अर्मेनियाई जातीय समूह का कब्जा था। पिछले हफ्ते अजरबैजान की सेना ने इस इलाके पर हमला कर कब्जा कर लिया था। इस हमले में 200 से अधिक अर्मेनियाई सैनिक मारे गए, जबकि दर्जनों अज़रबैजानी सैनिक भी हमले में मारे गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply