Weather Update: यूपी इस हफ्ते बड़ेगी भीषण गर्मी, देश के इन राज्यों में यलो अलर्ट
Weather Forecast: मई के महीने में मौसम में तापमान भी बढ़ चला है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ कुछ राज्यों में यलो अलर्ट तक जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने राज्य के 17 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने बताया की यूपी में इस हफ्ते भीषण गर्मी पड़ेगी।साथ ही साथ भीषण गर्मी के साथ लू भी चल सकती है। आईएमडी ने लू को देखते हुए राज्य के बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के लिए इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं विभाग के अनुसार 26 मई के बाद से राज्य में मौसम बदल सकता है। 26, 27 और 28 मई को राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। राज्य के करीब 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
विभाग ने कुछ जिलों में लू चलने के अलावा धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। बीते दिनों की तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो प्रदेश में रविवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नोएडा के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply