दिल्लीवासियों की फिर बढ़ी मुसीबत, यमुना खतरे के निशान से पार, YELLOW अलर्ट जारी
WEATHER UPDATE: यमुना का जलस्तरकम होने के बाद माना जा रहा था कि सोमवार सुबह तक यमुना खतरे के निशान के नीचे आ जाएगी। लेकिन रात 10 बजे पुराने रेलवे पुल के पास यमुना का जलस्तर 206 मीटर के करीब पहुंच गया। हालांकि IMD ने दिल्ली आज मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जिसेस यमुना का जलस्तर और तेजी से बढ़ने की संभावना है।
लगातार 8दिनों से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक रात में यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर 205.63 मीटर हो जाएगा।
दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे तापमान में भी आंशिक कमी आ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को पूरे दिन बादल छाये रहेंगे। मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस बीच सेना और नौसेना की टीमें ITOबैराज के बंद गेट खोलने में जुटी हैं। PWDराजघाट के आसपास से पानी निकालने के लिए रिंग रोड पर 43 पंप लगाए हैं। सभी सिविक एजेंसियां साफ-सफाई में लगी हुई हैं। पुराने यमुना पुल से ट्रेनों का संचालन जारी रहा। रेलवे अधिकारी जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। रविवार रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 206 मीटर था। इसके बाद सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) पर आने का पूर्वानुमान जारी किया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply