Today Weather Update: गर्मी से दिल्ली और हरियाणा की जनता को मिलेगी राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
Today Weather Update: मार्च का महीना खत्म होने में बस कुछ दिन बचे है। उत्तर भारत लगभग सभी राज्यों में गर्मी चरम पर है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा और दिल्ली जैसे कई राज्यों में पारा 40 के पार जा चुका है। अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का भी असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्ट्रिव हो रहा है। जिसकी वजह से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र और गुजरात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
मार्च में क्यों बढ़ रही है गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के मध्य भाग में अधिक गर्मी महसूस हो रहा है। इन इलाकों में एक उच्च दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से ठंडी हवाएं इन क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, आज अरूणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। साथी मध्य महाराष्ट्र उत्तर आंतरिक कर्नाटक गोवा केरल और आंध्र प्रदेश में आज से 31 मार्च तक बारिश होने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply