देश के इन राज्यों में साइक्लोन मोंथा का अलर्ट, जानें कहां टकराएगा चक्रवात
Cyclone Montha: मौसम में बदलाव के साथ 28 अक्टूबर की शाम या रात के समय चक्रवात मोंथा एक गंभीर तूफान के रूप में बदल सकता है। ये मछलीपट्टनम-कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। इस बदलते मौसम की जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में गहरा दबाव 26 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। इसके बाद ये 28 अक्टूबर को एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
इन राज्यों में आएगा चक्रवात मोंथा
चक्रवात के ओडिशा के मलकानगिरी से लगभग 200 किमी. दूर आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100 किमी. प्रति घंटा चल सकती है। वहीं इस आने वाली आपदा का असर 15 जिलों पर पड़ेगा, जिनमें से आठ में बहुत ज्यादा बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, मोंथा चक्रवाती तूफान की वजह से तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 27 से 30 अक्टूबर तक बहुत तेज बारिश की संभावना है।
इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, माहे. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम तेलंगाना और ओडिशा छत्तीसगढ़ बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद बताई गई है। आंध्र प्रदेश के काकिनाडा, विशाखापट्टनम, मछलीपट्टनम, ओडिशा के गोपालपुर, तमिलनाडु के चेन्नई में तूफान का असर नजर आ सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply