IPL 2025 की शुरुआत में MS Dhoni ने तोड़ी चुप्पी, अपने संन्यास को लेकर दिया बयान
MS Dhoni On His Retirement: IPL 2025सीजन का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया था। तो वहीं, आज का मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। आज भी कई ऐसे क्रिकेट फैंस हैं, जो एमएस धोनी के लिए ही IPL मैत देखते है। सिर्फ उन्हीं के लिए हर साल IPL का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
बता दें, साल 2020में एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। जिसके बाद वह सिर्फ आईपीएल मैच में ही खेलते दिखते है। लेकिन आज के इस मैच से पहले धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बात की है। आइए जानते है, उन्होंने अपने संन्यास को लेकर क्या कहा?
अपने संन्यास पर क्या बोले एमएम धोनी?
दरअसल, जब धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर खत्म करने का ऐलान किया था, तब से लेकर अबतक हर आईपीएल सीजन में ऐसा माहौल बनता है कि शायद धोनी का यह आखिरी सीजन हो। शायद वह अब कभी क्रिकेट के मैदान पर खेलते नहीं दिखेंगे। लेकिन इस बार धोनी ने अपने इस साल के IPL सीजन को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धोनी में अपने संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इंटरव्यू में धोनी ने कहा है 'मैं जब तक चाहूं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं। ये मेरी फ्रैंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी होऊंगा तो CSK मुझे खींच कर ले जाएंगी।'
धोनी के संन्यास पर CSK के कप्तान का बयान
धोनी के संन्यास चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि धोनी को अभी कई साल और खेलना है। वह इतनी जल्दी संन्यास नहीं ले सकते।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply