IPL 2025 में CSK के लिए राहें हुई और भी मुश्किल, रुतुराज गायकवाड़ के बाद चोटिल हुए MS Dhoni
MS Dhoni Injury: सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स का ये दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गया है। मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के पैर में कुछ दिक्कत का सामना करते दिखे थे। बताया जा रहा है कि उनकी ये तकलीफ मैच के बाद भी जारी है। धोनी अब अगला मैच में खेलेंगे या नहीं इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।
धोनी के पैर में लगी चोट
धोनी LSG के खिलाफ नंबर सात पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने महज 11गेंदों पर नाबाद 26रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। धोनी ने अपनी इस पारी में 4चौके और 1छक्का भी लगाया था। इस दौरान वह पैर की दिक्कत की वजह से वह दर्द में दिखाई दिए। मैच खत्म होने के बाद वह आराम से चल भी नहीं पा रहे थे।
यह कोई पहली बार नहीं है जब धोनी को पैर में चोट लगी हो। इससे पहले भी धोनी के पैर की चोट की वजह से काफी समय तक मैदान से बाहर रह चुके हैं। इसलिए धोनी के फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर माही ठीक नहीं हुए तो अगले मैच में क्या होगा।
धोनी की फिटनेस पर निर्भर अगला मैच
आपको बता दें कि चेन्नई का अगला मुकाबला रविवार को मुंबई के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच में धोनी खेलेंगे या नहीं यह पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है। हालांकि, धोनी कि फिटनेस को लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं होते तो हो सकता है वह कुछ दिनों तक मैदान में ना दिखाई दें।
अगर ऐसा होता है तो चेन्नई के लिए ये बड़ा झटका होगा। क्योंकि चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई ने उनकी जगह आयुष म्हात्रे को टीम में जगह दी गई है। वहीं अगर आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो CSK ने इस सीजन में लगातार पांच मैच गंवाए हैं। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ उसने अच्छा प्रदर्शन किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply