Satish Kaushik: सतीश कौशिक का हरियाणा से था बेहद खास नाता, जानें उनकी पूरी कहानी
Satish Kaushik: बॉलीवुड का मशहूर एक्टर, डायरेक्टर,प्रोड्यूसर और राइटर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। वहीं सतीश कौशिक का हरियाणा से बेहद खास नाता है। उनका जन्म हरियाणा में ही हुआ था। इसके साथ ही हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन भी थे।
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1967 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। सतीश का फिल्मी सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। NSD और FTII से पढ़े सतीश को अपने करियर के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। 1980 के आसपास फिल्मों का स्ट्रगल शुरू हुआ था। 1987 में आई फिल्म मि. इंडिया के कैलेंडर वाले रोल से उन्हें पहचान मिली थी। उनके निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता व हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कौशिक जी के असामयिक निधन से बेहद स्तब्ध हूं।बेमिसाल अभिनय एवं निर्देशन हेतु उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में ध्यान देने की प्रार्थना करता हूं।
हरियाणा के पिंजौर में सतीश कौशिक ने फिल्म सिटी बनाने की मांग की थी। हरियाणा सरकार ने उनकी मांग को देखते हुए फिल्म सिटी बनाने की घोषणा भी कर दी थी। लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ है। केवल बैठकें ही हो रही है। फिल्म सिटी को लेकर सतीश कौशिक काफी ज्यादा गंभीर थे। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के कई कलाकारों को अपनी फिल्मों मौका दिया। इसके साथ ही वह हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने पर काफी ज्यादा जोर देते थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply