‘इतनी घबराहट और बौखलाहट है कि...’ भाजपा पर अशोक गहलोत ने कसा तंज
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में जो आए उसका स्वागत है, जो जाए उसका भी स्वागत है। कर्नाटक में, महाराष्ट्र में और मध्य प्रदेश के अंदर वो(भाजपा) सरकारें गिराते हैं। उनकी दाल राजस्थान में नहीं गली इसलिए मैं आज आपके सामने खड़ा हूं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग हैं। इन्हें खुद इतनी घबराहट और बौखलाहट है कि चुनाव में चुन-चुन कर सांसद उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने इनकी 25 सीटों पर विश्वास जताया लेकिन बताइए इन 25 सीटों पर इनका क्या योगदान था?। मुझे दुख पहुंचा है।
निंदनीय, पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं- अशोक गहलोत
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि, 'कर्नल केसरी सिंह की नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर उनके कुछ बयान प्रसारित हुए हैं, जो जाति विशेष और व्यक्ति विशेष को लेकर दिए गए हैं। यह निंदनीय, पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उनकी टिप्पणियों से मुझे भी बेहद दुख पहुंचा है
सैनिकों का समाज में सम्मान होता है- अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी सैन्य पृष्ठभूमि को देखते हुए उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी। सेना में रहे किसी भी व्यक्ति से जाति, धर्म, वर्ग इत्यादि से ऊपर उठकर देशसेवा की उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देते हैं। इसलिए उनका समाज में सम्मान होता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply