Nepal Road Accident: राप्ती नदीं में गिरी सवारियों से भरी बस, 12 की मौत, 22 घायल

नई दिल्ली: नेपाल के मध्य पश्चिमी डांग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 भारतीय भी शामिल है। 22 अन्य यात्री हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय पुलिस के मुतबिक, सवारियों से भरी एक नेपालगंज के काठमांडू जा रही थी। तभी बस अंनियत्रित होकर राप्ती नदी में गिर गई। इस हादसे में इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 भारतीय भी शामिल है। जबकि 22 अन्य यात्री हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मरने वालों में 2 भारतीय भी शामिल है। मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
4 मुसाफिर की हालात गंभीर बताई जा रही है
ट्रैफिक पुलिस सहायक निरीक्षक लोकराज न्यौपाने ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे बस कंट्रोल से बाहर हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद करीब 3 दर्जन पुलिसकर्मियों ने घायलों को बचाया. हादसे में घायलों में 4 मुसाफिर की हालात गंभीर बताई जा रही है।
Leave a Reply