बाढ़-बारिश से बड़ा नुकसान, प्राकृतिक आपदाओं से एकजुट होकर लड़ेगा भारत - 'मन की बात' में बोले PM मोदी
PM Modi In Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्राकृतिक आपदाओं के कारण देशवासियों को होने वाली पीड़ा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं ने हर हिंदुस्तानियों के जान-माल, आजीविका और सपनों को खत्म कर दिया। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ का नारा देकर उन्होंने भारतीय उत्पादों और स्थानीय कारीगरों की मेहनत को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
बाढ़-बारिश पर बोले PM मोदी
PM मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं ने देश को कठिन परीक्षा दी है। बाढ़ और भूस्खलन ने कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई, घर-खेत जलमग्न हुए, सड़कें-पुल बह गए और कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया। पीएम ने इन आपदाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए देश की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया।
‘वोकल फॉर लोकल’ का महत्व
‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का उद्देश्य भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के दस साल पूरे होने के साथ भारत ने मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अभियान ने बड़े उद्योगों से लेकर छोटे दुकानदारों और कारीगरों तक को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल स्थानीय रोजगार बढ़ता है, बल्कि भारत वैश्विक मंच पर एक मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस के रूप में उभर रहा है।
स्वदेशी उत्पादों का गर्व
‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ का नारा केवल एक स्लोगन नहीं, बल्कि एक भावना है जो हर भारतीय को अपनी संस्कृति, कारीगरी और नवाचार से जोड़ती है। पीएम ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ पहल का जिक्र करते हुए कहा कि अब हर जिला अपनी विशेष पैदावार के लिए गर्व महसूस करता है। यह पहल स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक ले जाने में मदद कर रही है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश का चंदेरी साड़ी, गुजरात का कच्छी कढ़ाई, या तमिलनाडु का कांजीवरम सिल्क जैसे उत्पाद अब विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply