MP Election 2023: कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह, कमलनाथ के घर के बाहर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में अगले महीने नवंबर में चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। वहीं टिकट के बंटवारे के बाद कांग्रेस के वर्कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार बदलने को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
दरअसल, पार्टी ने हुजूर सीट से नरेश ज्ञानचंदानी को उतारा है। कार्यकर्ता इस सीट पर उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि टिकट सर्वे के आधार पर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की मांग है कि शुजालपुर से रामवीर सिकवार की जगह योगेंद्र सिंह बंटी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए।
घर के बाहर किया प्रदर्शन
बीते दिन भी कमलनाथ के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ लगातार नारे लगाए.. ‘यूपी वाला नहीं चलेगा... दारू वाला नहीं चलेगा।’गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कुछ ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस में बगावत के सुर बड़े स्तर पर है। जैसे गोविंदपुरा सीट को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के समर्थक के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
महिला कार्यकर्ता कर रहीं विरोध
दरअसल, महिला कार्यकर्ताओं की मांग है कि गोविंदपुरा से दीप्ति सिंह को टिकट दिया जाए,लेकिन कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के समर्थक रवींद्र साहू को यहां से उतारा है। दीप्ति सिंह के समर्थकों का दावा है कि रवींद्र साहू आरएसएस और बजरंग दल के करीबी हैं। इसलिए उन्हें टिकट दिया गया है। वहीं बड़नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मुरली मोरवाल की जगह राजेंद्र सिंह सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिससे मुरली के समर्थक नाराज हैं। गौरतलब है कि राज्य की सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बताते चलें, मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि गिनती तीन दिसंबर को होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply