Dussehra 2023: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, कहा- 'हमें भगवान राम के विचारों का भारत बनाना है'
PM Modi: देश में विजय दशमी की धूम है। देश के अलग-अलग हिस्सों में दशहरा के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा है। इसी बीच पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान पहुंचे। पीएम मोदी रावण दहन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। जहां पीएम मोदी ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''विजयादशमी हम तब बना रहे हैं जब चंद्रमा पर हमारी विजय के दो महीने पहली पूरी हुए है।''
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आवेश पर धैर्य की विजय, अत्याचारी रावण पर भगवान श्रीराम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है। हम इस बार विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को दो महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का भी विधान है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं, कोरोना में सर्वे सन्तु निरामया जीकर दिखाते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply