मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया नई कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान, लिस्ट में सचिन पायलट का नाम भी शामिल
CWC Members Announcement: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की नई CWC कमेटी यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया है । नई CWC टीम में 39 नामों की घोषणा हुई है। इस लिस्ट में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, शशि थरूर, जयराम रमेश समेत सचिन पायलट का भी नाम शामिल है।
G-23 के कई नेताओं को मिली जगह
इस कार्यसमिति में G-23 के कई ऐसे नेताओं को भी जगह मिली है जो कांग्रेस से नाराज चल रहे थे जिसमें आनंद शर्मा और शशि थरूर का नाम शामिल है। कांग्रेस में फैसले लेने वाली ये सबसे बड़ी कमेटी है। लेकिन पुरानी वाली कमेटी से इस नई कमेटी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। सूची जारी करने से पहले पिछले कई महीनों बैठकों का दौर चला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कई बैठकें कीं। उसके बाद ये फैसला लिया गया।
ये नाम किए गए शामिल
इस कमेटी में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, सहित कुल 39 नेता शामिल हैं। इसके साथ ही 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। यही नहीं कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया के रूप में नए नाम सामने आए हैं। गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा जैसे नाम शामिल हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply