Maharastra Fire: मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 की मौत, 8 घायल
Maharastra Fire: महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया है जहां एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह सिंह ने दी। शेखर सिंह ने बताया पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों नहीं हो पाई है पहचान
मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2.45बजे तलवाडे स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।उन्होंने कहा, फैक्ट्री में चमचमाती मोमबत्तियां बनाई जाती हैं जिनका इस्तेमाल आम तौर पर जन्मदिन समारोह के लिए किया जाता है।
जांच पड़ताल जारी
शेखर सिंह ने कहा, "आग पर काबू पा लिया गया है। कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।"बताया जा रहा है कि गोदाम बिना लाइसेंस के संचालित होता था और ऐसी घटनाओं की यह पहली घटना नहीं है। फिलहाल छह महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं और अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। इसके साथ ही आठ मजदूरों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply