Cruise service in Ayodhya: अयोध्या में आज से शुरू होगी जटायु क्रूज सेवा, टाइमिंग से लेकर किराए तक जानें पूरी डिटेल्स

Cruise service in Ayodhya:काशी के बाद अब श्रीराम भूमि पर भी क्रूज की सेवा शुरू होने जा रही है। बता दें आयोध्या में आज यानी 8 सितंबर को क्रूज की सेवा शुरू होने जा रही है। यह क्रूज दर्शनीय स्थलो की यात्रा करवाएगी। स्थानीय नगर निगम ने आज से नयाघाट और गुप्तारघाट के बीच 'जटायु' क्रूज सेवा चलाने के लिए एक प्राइवेट एजेंसी को परमिशन दी है।
बता दें कि आज से आयोध्या में में जटायु क्रूज सेवा शुरू की जा रही है। उसमें सहायता से दर्शनीय स्थलों पर यात्रा आसानी से की जा सकेगी। सांय 5बजे एक भव्य कार्यक्रम के साथ जटायु' क्रूज सेवा का संचालन शुरु कर दी जाएगी। बता दें कि जटायु नाम के क्रूज को रामायण की थीम पर तैयार किया गया है। इस पर रामायण के लोकप्रिय भागों को दिखाया गया है।
पूरी सुरक्षा के साथ 100 लोग कर पाएंगे यात्रा
इस क्रूज में पूरी तरह से एयर कंडीशनर 100लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ये सरयू नदी के माध्यम से शहर के खूबसूरत घाटों और मंदिरों का भ्रमण कराएगा। सवारी के दौरान सरयू नदी की आरती भी होगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को खाने और स्नैक्स भी दिए जाएंगे। 'जटायु' अयोध्या में ऐसी पहली सेवा होगी, जो की एक प्रीमियम क्रूज सेवा है।
जटायू क्रूज सेवा का मात्र इतने रूपये होगा किराए
इसके अलावा एक और 'पुष्पक' नाम की क्रूज सर्विस इस साल के अंत में शुरू की जाएगी। ये पुष्पक नाम का क्रूज बड़ा होगा। इसमें लगभग 150यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।वहीं क्रूज की सवारी करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर तरह की सावधानियां बरती जाएंगी। दोनों घाटों के बीच राउंड ट्रिप का प्राइस 300रुपये होगा।
Leave a Reply