पुलिस अफसर को मिली ‘रंगरलियां’ मनाने की सजा, CO से हो गया डिमोशन, बनाए गए सिपाही
UP Police CO Demoted Constable: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक CO को दोबारा सिपाही बना दिया गया है। दरअसल, CO कानपुर में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ पकड़ा गया जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। CO का नाम कृपाशंकर कनौजिया है वो पहले बीघापुर थे लेकिन अब उनको 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में F दल में आरक्षी पद पर तैनात किया गया है।
जुलाई 2021 में कृपाशंकर कनौजिया छुट्टी लेकर गायब हो गए थे। उन्होंने 6 जुलाई 2021 को एसपी उन्नाव से पारिवारिक कारणों से छुट्टी ली थी लेकिन छुट्टी मंजूर होने के बाद कृपाशंकर घर जाने के बजाय कही और निकल गए। और अपना प्राइवेट और सरकारी दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिया।
CO की लोकेशन हुई ट्रेस
CO का नंबर बंद आने पर उनकी पत्नी परेशान हो गईं। CO की पत्नी को पता चला कि कृपाशंकर छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे और घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन किया और पति को ढूंढने में मदद मांगी। अनहोनी होने की आशंका पर एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को आदेश दिया कि वो कृपाशंकर की लोकशन ट्रेस करें।
होटल में मिले CO
लोकेशन ट्रेस होने पर पता चला कि CO का मोबाइल नेटवर्क कानपुर के एक होटल में आकर बंद हो गया था। दरअसल, इस होटल में कृपाशंकर ने चेकइन किया था। उन्नाव पुलिस जब उस होटल पहुंची तो नजारा देख कर हैरान रह गई। इस होटल में CO कृपाशंकर और महिला पुलिसकर्मी एक साथ पाए गए। कहा जा रहा सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले आई। बता दें, होटल में एंट्री के समय CO और महिला पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस पूरे कांड की वजह से विभाग की छवि धूमिल हो गई जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई।
मामले की हुई समीक्षा
शासन ने पूरे मामले की समीक्षा की जिसके बाद कृपा शंकर को रिवर्ट करके सिपाही बनाने की संस्तुती की इसके बाद एडीजी प्रशासन ने सीओ को सिपाही बनाने का आदेश जारी कर दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply