Delhi Monsoon Date: दिल्ली में 40 दिन बाद मौसम हुआ कूल-कूल, जानें दिल्ली में कब होगी मानसून की पहली बरसात
Delhi Weather Update: कई दिनों बाद शनिवार को राजधानी का तापमान 40 डिग्री के नीचे आया। यह लोगों के लिए बड़ी राहत की बात रही थी। हालांकि, उमस की वजह से अब भी पसीने वाली गर्मी का सामना करना पडड रहा है। इसके बावजूद बादल छाए होने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे है। इस बीच 25 और 26 जून को राजधानी के कुछ इलाकों में लू की संभावना है। इसके बाद 27 जून से एक बार फिर बारिश और आंधी शुरू हो सकती है।
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मानसून अपनी उत्तरी सीमा की तरफ सामान्य गति से बढ़ रहा है। अगले 5-6 दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून के अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक दिल्ली,पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचने की उम्मीद है। सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो रही है।
13 मई के बाद 40 के ऊपर था राजधानी का तापमान
गौरतलब है कि 13 मई को तापमान 40.2 डिग्री रहा था। 12 मई को यह 39.8 डिग्री हुआ था। अब 40 दिन बाद दिल्ली का तापमान कम होकर 39.4 डिग्री पर आ गया है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 45 से 78 प्रतिशत रहा था। दिन भर बादल छाए रह सकते है। ठंडी हवाएं चलती रही। नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। अन्य सभी जगहों पर यह 40 डिग्री से कम रहा था। इस दौरान शनिवार को लोदी रोड में बूंदाबांदी हुई।
दिल्ली में इस दिन आएगा मानसून
आईएमडी के मुताबिक, 27 जून से राजधानी में एक बार फिर आंधी और बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। वहीं मौसम एक्सपर्ट का भी कहना है कि 28 जून तक मॉनसून दिल्ली में एंट्री ले सकता है और जुलाई के पहले हफ्ते में यह पूरे देश को कवर कर लेगा। वेदर एक्सपर्ट नवदीप दहिया के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मनसून 28 जून को एंट्री ले सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply