Rajasthan में BJP की धमाकेदार वापसी, अशोक गहलोत शाम 5.30 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा
Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में BJPको 115 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है। CMअशोक गहलोत के तमाम दावों और वादों को दरकिनार करते हुए राजस्थान की जनता ने BJPको जमकर वोट दिया है। जहां BJPबड़ी जीत हासिल कर रही है वहीं कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर राजस्थान के CMअशोक गहलोत शाम 5.30 बजे अपने पद से इस्तीफा देंगे। अब तक आए नतीजों के मुताबिक BJPबहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।
आपको बता दें कि,नतीजों के बाद अब यह तय है कि मौजूदा कांग्रेस सरकार चली जाएगी। रुझानों को देखते हुए BJPने ताजपोशी की तैयारी कर ली है। इस बीच CMअशोक गहलोत ने भी अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। CMगहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
BJPने सरकार बनाने के लिए बहुमत सीटें हासिल कर ली हैं। वहीं, BJPकी ओर से दीया कुमारी को CMपद के लिए दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि, BJPजल्द ही CMउम्मीदवार की घोषणा करेगी। मीडिया से बात करते हुए दीया कुमारी ने अपनी जीत का श्रेय पीएम मोदी, अमित शाह समेत BJPकार्यकर्ताओं को दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply