Delhi Budget Session: कल से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र, पेश हो सकती है तीसरी CAG रिपोर्ट
Delhi Legislative Assembly: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 24मार्च को सुबह 11बजे से शुरू होगा। यह सत्र राष्ट्रीय राजधानी के पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा हॉल में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि नवनिर्वाचित दिल्ली सरकार का पहला बजट 25मार्च को पेश किया जाएगा। इसके अलावा, CAG (नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी।
बता दें कि,यह सत्र 24मार्च से 28मार्च तक चलेगा। यदि जरूरत पड़ी, तो इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) के कामकाज पर CAG की तीसरी रिपोर्ट पेश की जाएगी। यह सत्र सरकार की योजनाओं और नीतियों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
25मार्च को बजट पेश, 26मार्च को होगी चर्चा
25मार्च को सरकार अपना वार्षिक बजट प्रस्तुत करेगी। इसमें वित्तीय योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों की प्राथमिकताएं बताई जाएंगी। 26मार्च को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान विधायक बजट आवंटन और सरकारी नीतियों पर अपनी राय रखेंगे।
27मार्च को मतदान, 28मार्च को निजी विधेयकों पर चर्चा
27मार्च को बजट पर चर्चा के बाद मतदान होगा। इसके बाद बजट को मंजूरी दी जाएगी। 28मार्च को निजी विधेयकों और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इस दिन विधायकों को अपने विचार और सुझाव रखने का मौका मिलेगा।
प्रश्नकाल और कार्यवाही का शेड्यूल जारी
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदन की कार्यवाही रोज सुबह 11बजे शुरू होगी। दोपहर 1से 2बजे तक भोजनावकाश रहेगा। प्रश्नकाल 24, 26, 27और 28मार्च को होगा। इस दौरान मंत्री अलग-अलग विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। किसी भी सार्वजनिक मुद्दे को उठाने के लिए विधायकों को एक दिन पहले शाम 5बजे तक नोटिस देना होगा।
सत्र में नियमों का पालन अनिवार्य
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को अनुशासन और नियमों का पालन करने की सलाह दी है। प्रतिदिन सुबह 10:55 बजे कोरम की घंटी बजाई जाएगी। सभी सदस्यों को बैठने की व्यवस्था का पालन करना होगा। यदि किसी सदस्य को अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो वे विधानसभा सचिवालय से संपर्क कर सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply