Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम होगी बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather Update Today: देशभर में फिर से बारिश का मौसम आ गया है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिलने की बात कही है। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में इसका असर में देखने को मिल रहा है। राजधानी में ठंड़ी हवाएं चल रही है। हालांकि बारिश कब हो जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं है। मौसम विभाग ने 16-17 को बारिश का संभावना जताई है।
हरियाणा में हुई झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश की बौछारें पड़ने वाली है, जिसके बाद ठंड का एहसास होगा। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में में 16-17 दो दिन बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं हरियाणा के कई जिले में आज बारिश हुई। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।
इन राज्यों में वर्षा की संभावना
इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की बात कही है। इसमें उत्तराखंड, लद्दाख,हिमाचल प्रदेश शामिल है। साथ ही हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी के कुछ हिसों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि कई राज्यों में तूफान और बिजली कड़कने की आशंका है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी वर्षा की संभावना जताई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply