एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान, बोले- “भारत-पाकिस्तान जिन्ना की वजह से नहीं बंटा”

Controversial Statement Of Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके की बयान विवादित भी होते है जिनकी वजह से वह कई बार मुश्किलों में फंस जाते है। ऐसे मे एक बार फिर उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ ला दी है। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य नेएक कार्यक्रम में कहा कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं बल्कि हिन्दू महासभा से हुआ है।
एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान
दरअसल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बांदा के एक कार्यक्रम में पहुंचे थए। वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान को लेकर कई बयान दिए जिसमे से एक बयान उनका विवादित साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं बल्कि हिन्दू महासभा के कारण हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देश के दुश्मन है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
“भारत-पाकिस्तान जिन्ना की वजह से नहीं बंटा”
सपा नेता ने आगे कहा कि हम नारा देते हैं कि हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख-ईसाई आपस में हैं सब भाई-भाई। अगर हिंदू राष्ट्र की बात करेगा तो मुस्लिम क्यों नहीं करेगा, सिक्ख क्यों नहीं करेगा, बौद्ध क्यों नहीं करेगा, जैन क्यों नहीं करेगा। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं। उन्होंने आगे कहा कि बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की मांग हिंदू महासभा ने किया था। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर भी रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply