HIMACHAL NEWS: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दोनों के जीवन का अनुसरण करने पर दिया बल
HIMACHAL NEWS: हिमाचल के शिमला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और देश की आज़ादी में दोनों के योगदान को याद किया।
इस मौक़े पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना जीवन हमेशा दूसरों के लिए जिया और सभी को साथ लेकर चले। राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को सभी के लिए आदर्श बताते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता पर बल दिया।
महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया- सीएम
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया और अहिंसा के दम पर ही हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलवाई। आज पूरा विश्व उन्ही के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर रहा है।
लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की उन्होंने ही जय जवान और जय किसान का नारा दिया था और उसी का परिणाम है की आज देश अन्न उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बना है।
‘गांधी जी के सोच और विचारों को आज पूरे विश्व में माना जाता है’
सीएम सुक्खू ने कहा कि गांधी जी के सोच और विचारों को आज पूरे विश्व में माना जाता है। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके द्वारा दिखाए हुए अहिंसा के मार्ग पर चलें। लाल बहादूर शास्त्री जब देश के प्रधानमंत्री थे तब देश अनाज के मामले में आत्मनिर्भर नहीं था तब उन्होंने एक दिन का उपवास रखने की बात कही थी और लोगों ने उनकी बात मानी। आज हम अनाज के मामले में उनकी नीतियों पर चल रहे हैं।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply