Haryana: नूंह से सामने आया सनसनीखेज मामला, पत्नी ने 3 बच्चों समेत पति को उतारा मौत के घाट
Haryana: हरियाणा के नूंह से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला इसके साथ ही उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के बिस्तर पर पड़े मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बताया व्यक्ति का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनके 12और 8साल की उम्र के दो बेटों और 10वर्षीय बेटी के शव गंगोली गांव में उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े पाए गए।
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्रवधू मीना ने अपने मित्र और अपने माता-पिता की मदद से शुक्रवार की रात अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आगे बताया कि महिला पर तीन बच्चों को जहर देने का भी आरोप लगाया।
आरोपी महिला है फरार
शिकायतकर्ता के मुताबिक मीना, जीत सिंह की दूसरी पत्नी है और दंपति के तीन बच्चे थे। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीना, उसके माता-पिता और उसके मित्र रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल महिला फरार बताई जा रही है।वहीं परिजनों का ये भी कहना है कि महिला के चरित्र ठीक नहीं थे। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था और पत्नी कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी। परिजनों को उसके चरित्र पर शक था। इस बारे में महिला के मायके में भी बताया गया था, लेकिन महिला के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply