'रेस और बारात के घोड़े अलग करेंगे', PM मोदी के गढ़ में ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी?

Rahul Gandhi In Gujarat: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अहमदाबाद में हुए कांग्रेस अधिवेशन के बाद दोबारा गुजरात दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कहा 'केवल उनकी पार्टी ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है।' उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए गुजरात सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा 'हम गुजरात में हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन हम भाजपा को हरा देंगे।'
दरअसल, अगले साल बिहार और गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए कांग्रेस जी-तोड़ मेहनत कर रही है। अपने गुजरात दौरे पर राहुल गांधी कहते है 'संगठन ही तय करेगा, कौन चुनाव लड़ेगा।' उन्होंने आगे कहा 'रेस और बारात के घोड़े अलग करेंगे।' उन्होंने कहा 'रेस के घोड़े को ही दौड़ में उतारेंगे।'
'गुजरात से ही करनी होगी शुरुआत'
राहुल गांधी आगे कहते है 'ये राजनीतिक लड़ाई के साथ विचारधारा की लड़ाई भी है। लेकिन देश में विचारधारा की लड़ाई सिर्फ 2पार्टियों में होती हैं। एक भाजपा और दूसरी कांग्रेस।' उन्होंने कहा 'पूरा देश जानता है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही भाजपा और RSS को हरा सकती है। इसलिए अगर हम चाहते है कि हम भाजपा और RSS को देश में हराए, तो इसकी शुरुआत हमें गुजरात से ही करनी होगी।
गुजरात प्रोजेक्ट पर क्या बोले राहुल गांधी?
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा ने राज्य की जिला इकाइयों को मजबूत करने के पार्टी के पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत करने की बात कही है। उन्होंने कहा 'जिला अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो समझौता करे। बल्कि ऐसा होगा जो संगठन की नींव बन सकें। वह आपके साथ मिलकर जिले को चलाए।'
राहुल गांधी कहते है 'जिला अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो जिले के फैसले खुद ले सकें। ना कि उस उम्मीदवार को ऊपर से आदेश दिए जाए। इसलिए हम चाहते हैं कि संगठन और चुनाव लड़ने वालों के बीच सीधा जुड़ाव हो।
Leave a Reply