सबसे ज्यादा सोने वाले जानवर के बारे में तो सब जानते ही है, क्या आप सबसे कम सोने वाले जानवर के बारे में जानते है?

FACTS RELATED TO GIRAFFE: दुनिया में जैसा खाना जरूरी है वैसे ही सोना भी जरुरी है आपने ऐसे जानवर भी देखे होंगे या उनके बारे में सुना होगा जो दुनिया में सबसे ज्यादा सोते है। जैसे कोआला यह जानवर 24 घंटे में से 22 घंटे का अपना समय सोने में ही निकालता है। क्या आपने सबसे कम सोने वाले जानवर के बारे में जानते है, अगर नहीं, तो हम आपको उसके बारे में बताते है।
सबसे कम सोने वाले जानवर
दुनिया में ऐसे बहुत से जानवर हैं, जिनका ज्यादातर समय खाने और सोने में ही निकलता है। जैसे कोआला एक ऐसा जानवर है। जो 24 में 22 घंटे सोता ही रहता है। यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे अधिक सोने वाला जानवर माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे कम सोने वाला जानवर कौन सा है? तो हम आपको बता दें कि वो जानवर जिराफ है। जोकि कई फीट लंबा है। ये जानवर दूर से ही दिख जाता हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिराफ 24 घंटे में सिर्फ 30 मिनट ही सोता है। और उसमें भी वह सिर्फ 5 मिनट ही सो पाता है।
जिराफ से जुड़ी कुछ खास बातें
आमतौर पर एक इंसान के दिल का वजन सिर्फ 300 से 350 ग्राम ही होता है। पर जिराफ ऐसा जानवर है, जिसके दिल का वजन लगभग 11 किलो होता है। उसका दिल एक मिनट में लगभग 170 बार धड़कता है।आपको पता है कि जिराफ के शरीर से पसीना नहीं निकलता है। शायद यही कारण है कि उसे कम पानी पीने की जरूरत पड़ती है। जबकि एक इंसान को हर दिन 3 से 4 लीटर पानी पीने को कहा जाता है। आपने जिराफ के शरीर पर धब्बे तो देखे ही होगे ऐसा कहा जाता है कि उनके ये धब्बे जितने गहरे होते हैं। उनकी उम्र भी उतनी ही अधिक होती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply