पवित्र रिश्ता फेम प्रिया मराठे ने 38 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर के आगे हारी जिंदगी की जंग
Priya Marathe: पवित्र रिश्ता सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि हमारे बचपन की याद है। इस डेली सोप का एक-एक किरदार हमारे दिलों से जुड़ा है। सुशांत से लेकर अंकिता तक, हर किसी के रोल को हम आज तक भूल नहीं पाए हैं। बात अगर इस शो की हो रही है, तो हम इसके सपोर्टिंग किरदारों को कैसे भूल सकते हैं... आपको शो में वर्षा का किरदार तो याद है न? जी हां, सभी की चहेती प्रिया मराठे। अब उन्हीं को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 38साल की एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रहीं। बता दें, इन्होंने और भी कई टीवी शोज़ और वेब शोज़ में काम किया है। साथ ही, वो मराठी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं।
कैंसर से लंबी जंग के बाद अलविदा
प्रिया मराठे, मराठी और हिंदी टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री, का 31अगस्त 2025को मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। 38वर्षीय प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। कुछ साल पहले वे इस बीमारी से उबर चुकी थीं, लेकिन हाल ही में कैंसर फिर से उनके शरीर में फैल गया। इलाज के बावजूद उनका शरीर उपचार का जवाब देना बंद कर चुका था, और शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने प्रशंसकों और मनोरंजन जगत को गहरा सदमा पहुंचाया है।
प्रिया का शानदार करियर और निजी जीवन
प्रिया मराठे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी धारावाहिक 'या सुखनो या' से की और 'पवित्र रिश्ता' में वर्षा देशपांडे के नकारात्मक किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। उन्होंने 'कसम से', 'कॉमेडी सर्कस', 'उतरन', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'साथ निभाना साथिया', और 'तुझेच मी गीत गात आहे' जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया। नकारात्मक किरदारों में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। प्रिया ने 2008 की फिल्म 'हमने जीना सीख लिया' और 2017 की 'ती आणि इतर' में भी अभिनय किया। निजी जीवन में, प्रिया ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से शादी की थी, जो 'स्वराज्यरक्षक संभाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 11 अगस्त 2024 को थी, जिसमें उन्होंने अपने पति के साथ जयपुर यात्रा की तस्वीरें साझा की थीं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply