Delhi Crime News: मुठभेड़ के बाद अर्श दल्ला गिरोह के 2 आतंकी गिरफ्तार, इस सिंगर पर था हमले का प्लान
Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि बीती देर रात को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद, अर्श दल्ला गिरोह के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मयूर विहार इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने 2 शूटरों की किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की मयूर विहार इलाके में आतंकी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जांच में पता चला है कि आरोपी पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला करने वाले थे। हालांकि हमले से पहले ही दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पंजाब के एक केस में पैरोल जंप कर फरार चल रहे थे। वहीं दिल्ली पुलिस के गुप्त जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शूटर खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डाला के बताए जा रहे है।
कौन है अर्शदीप डाला
दरअसल अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला इंडिया का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी है। जो हरदीप निज्जर के साथ मिलकर काम कर रहा था। अर्श डाला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI लश्कर-ए तोयबा के साथ मिलकर दिल्ली और पंजाब में आतंकी वारदातों की साजिश रच रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply