JNU के परिसर में लिखे गए विवादित नारे, पोती गई लाल स्याही

JNU Controversy: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एक बार फिर नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। दरअसल, कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। ये नारे भाजपा, पीएम मोदी और कश्मीर को लेकर लिखे गए हैं। हालांकि ये स्लोगन किसने लिखे हैं उसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन छात्र संगठनों के नेताओं ने गहरी आपत्ति जताई है। फिलहाल ये स्लोगन किसने लिखे हैं इसकी जांच जारी है।
रविवारकी सुबह जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर कई विवादित स्लोगन लिखे गए थे। दीवारों पर लिखे थे 'भगवा जलेगा', 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे विवादित नारे लिखे गए। नीली स्याही से लिखे गए नाम पर लाल स्याही भी पोती गई है।
दिवारों को साफ करने के दिए गए निर्देश
इसके साथ ही दिवार पर 'फ्री कश्मीर' और 'आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर)' जैसे स्लोगन भी लिखए गए। कई जगह फर्श पर भी नीले पेंट से ये स्लोगन लिखे गए हैं। इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल इन दीवारों को साफ कराने और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
पिछले साल भी सामने आई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि पिछले साल भी ऐसे विवादित नारे परिसर की दिवारों पर लिखे गए थे। करीब एक साल पहले जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर बनिया और ब्राह्मण विरोधी जाति सूचक नारे लिखे गए थे। 'ब्राह्मण बनिया भारत छोड़ो, ब्राह्मण बनिया हम आएंगे बदला लेंगे' जैसे नारे लिखे गए थे।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल हुई उस घटना के बाद जेएनयू प्रशासन ने एक जांच कमेटी का भी गठन किया था लेकिन इसके पीछे किन लोगों का हाथ था इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply