‘कांग्रेस सॉफ्ट नक्सल पार्टी बन गई’, हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर बोला हमला
Himanta Biswa Sarma: गुरुवार को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और राहुल गांधी पर हमला बोला है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, राहुल की यात्रा क्या थी? इसका समय देखिए। ये यात्रा असम में सांप्रदायिक झड़प भड़काने के लिए थी। असम के सीएम ने कहा कि कांग्रेस की आत्मा को मार दिया गया है क्योंकि सबसे पुरानी पार्टी गांधीवादी दर्शन से दूर हटकर सॉफ्ट नक्सल बन गई है।
‘उन्हें अच्छे अंतर से हराएंगे’
उन्होंने कहा, इसकी एक झलक हमें गुवाहाटी में मिली थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वक्त राज्य में टकराव देखने को मिला। लेकिन हमारी पार्टी के लोगों और राम भक्तों ने खुद को संयमित रखा। उन्होंने असम में कुछ भी अप्रिय नहीं होने दिया। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं, असम के लोग लोकसभा चुनाव में आपके अहंकार का जवाब देंगे। मैं आज आपको यह वचन देता हूं- कांग्रेस को असम में और भी कम सीटें मिलेंगी और हम उन्हें अच्छे अंतर से हराएंगे। मैं आज आपसे यह वादा करता हूं।
चुनाव बाद गिरफ्तार किया जाएगा
वहीं इससे पहले बुधवार को हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था, हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल तफ्तीश करेगा और उन्हें (राहुल गांधी को) लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। हम अभी ऐसा करते हैं तो कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की भावना के तहत की गई कार्रवाई बोलेगी।
FIR दर्ज करने के दिए गए निर्देश
दरअसल, असम के गुवाहाटी में विवाद हो गयाथा। शहर में यात्रा की इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। वहीं राहुल गांधी के ऊपर असम के हिमंत बिस्वा सरमा ने FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश असम के सीएम ने DGP को दिए। उनपर भीड़ उकसाने के आरोप में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply