जग्गनाथ पुरी रथ यात्रा के दौरान मची अफरा तफरी, इतने से अधिक घायल, 5 की हालत गंभीर
Jagannath Puri Rath Yatra: जग्गनाथ पुरी में रथ यात्रा की शुरुआत धूमधाम से हुई इसी बीच यात्रा में धक्का-मुक्की हो गई । बताया जा रहा है कि पुरी रथ यात्रा में बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मच गई। इसमें 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
रथ खींचते समय हुई धक्का मुक्की
खबर के मुताबिक, पुरी में रथ खींचते समय भक्तों में धक्का-मुक्की हुई। इससे धक्का लगने से कुछ लोग नीचे गिर गए और उन्हें कुचलते हुए लोग निकल गए। घायलों को पुरी सदर मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मरीचिकोट चौराहे पर हुई।वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के गिरने के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। नीचे गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की गई । घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इनमें एक विदेशी श्रद्धालु भी बताया जा रहा है।
6 सेवक हो गए थे घायल
वहीं दूसरी तरफ, इससे पहले जगन्नाथ महाप्रभु के पहंडी के दौरान प्रभु रथ पर चढ़ाते समय सीढ़ी से फिसलने के कारण 6 सेवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इन सेवकों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी सेवक स्वस्थ बताया जा रहे हैं।
भीषण गर्मी से हुए परेशान
बताते चलें, रथयात्रा के दौरान पुरी जगन्नाथ धाम में भीषण गर्मी के कारण भक्तों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के चलते कई युवक और महिलाएं बेहोश भी हो गए। मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों के द्वारा सभी को पुरी सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छोड़ दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply