कनाडाई सिंगर शुभ का मुंबई कॉन्सैर्ट हुआ कैंसिल, शेयर किया था भारत का विवादित नक्शा

Singer Shubhneet Singh Controversy: भारत और कनाडा के रिश्ते इस वक्त अच्छे नहीं चल रहे हैं। 18 सितंबर को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का जिम्मेदार भारत को बताया था।जिसके बाद से भारत और कनाडा के रिश्ते तल्ख हैं। वहीं अब कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह पर खालिस्तानियों के समर्थन का आरोप लगा है। जिसके बाद से उनके मुंबई में होने वाले एक बड़े कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया गया है।
क्या था मामला
बताया जा रहा है कि उन्होंने भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से ही वो विवादों में घिर गए हैं।शुभनीत का इस महीने की आखिर में एक बड़ा शो होने वाला था, जिसके टिकट्स भी बिक चुके थे।लेकिन विवादों के बाद शो को कैंसिल कर दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चाके कई सदस्यों का कहना है कि शुभनीत अलगाववादी खालिस्तानियों का समर्थन करते हैं। सिंगर पर लगे इस आरोप के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनसे नाराज हो गए हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी सिंगर को अनफॉलो कर दिया है।
कौन हैं शुभनीत सिंह?
पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह का जन्म 1997 को पंजाब में हुआ था। लेकिन अब वो कनाडा में रहते हैं। फैंस उन्हें शुभ के नाम से जानते हैं। उनकी उम्र 26 साल है। शुभनीत के गाने इंडिया में काफी पॉपुलर हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। गायक ने अपनी संगीत यात्रा 2021 में शुरू की जब उन्होंने इरमान थियारा के साथ अपना सिंगल डोन्ट लुक रिलीज़ किया। हालाँकि, उन्हें अपने गीत वी रोलिन से रातोंरात प्रसिद्धि मिली, जिसने उद्योग में उनकी उपस्थिति स्थापित की।बाद में, उन्होंने एलिवेटेड, ऑफशोर, नो लव, बैलर एंड हर जैसे गाने जारी किए - ये सभी सुपर हिट थे। उनका गाना बैलर जो अभी भी इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड करता है, अब तक का सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला ट्रैक बन गया और 2023 में कैनेडियन हॉट 100 सूची में 68वें स्थान पर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply