Rohtas Road Accident : तेज रफ्तार के कहर ने ली 7 लोगों की जान, 4 घायल
रोहतास: बिहार के रोहतास में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक स्कॉर्पियों कार हाइवे पर खड़े कंटेनर में जा घुस गई। इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के अनुसार, रांची से आ रही स्कॉर्पियों ने खड़ी कंटेनर में टक्कर मार दी है। हादसे में 7लोगों की मौत हो गई। जबकि 4लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीषण सड़क हादसे में स्कोर्पियों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग फंस गए है। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकालकर अस्पताल ले जाया गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी के नजदीक खूदु गांव के मुल निवासी बताए जा रहे है।
रांची से अपने गांव रहे थे सभी लोग
आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए लोग झारखंड की राजधानी रांची से स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे। सभी मृतक कैमूर के कुडारी गांव के रहने वाले थे। रास्ते में स्कॉर्पियो चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हाइवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply