Haryana News: हरियाणा दिवस पर अभय चौटाला का बड़ा ऐलान, हुड्डा पर कसा तंज

चंडीगढ़: हरियाणा दिवस पर इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने सीएम मनोहर लाल परक तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम ने 9 साल पूरे होने पर 9 बड़ी उपलब्धियां बताई थी, उन्होंने कहा जो काम 47 साल में नहीं हुआ वो हमारी सरकार ने 9 साल में किया है। 9 काम ऐसे भी हैं जो लोग जानना चाहते हैं और प्रदेश में 9 घोटालें हुए हैं। उनकी जांच भी करवाई जानी चाहिए।
अभय चौटाला ने कहा कि सबसे बड़ा घोटाला धान घोटाला है हर साल धान में नमी के नाम पर 250-300 रुपए प्रति क्विंटल काटा जाता है आखिर वो पैसा किसके खाते में जाता है इसकी जांच होनी चाहिए। इसी तरह शराब घोटाला हुआ लॉक डाउन में पूरा देश बंद पड़ा था।ल गोदामों में से दिवारें तोड दी गई। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री घोटाला हुआ है लोगों से गजों के हिसाब पैसा वसूला जाता है और वो पैसा ऊपर तक जाता है।
पेपर लीक घोटाला बहुत बड़ा घोटाला है- अभय चौटाला
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि पेपर लीक घोटाला बहुत बड़ा घोटाला है कुछ लोग पेपेर लीक कर बेचते हैं उसका पैसा सरकार तक पहुंचता है। राइस मिलों में बिहार और उड़ीसा मोटा चावल सस्ते में खरीदा जाता है उसे यहां मंहगे दामों में बेचा जाता है यह भी एक घोटाला है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर में घोटाला होता है जरुरतमंद लोगों ट्रांसफर नहीं मिलता जबकि कुछ लोग मनपंसद की जगह पर ट्रांसफर ले लेते हैं और खूब लूट कसोट करते हैं
अभय चौटाला ने कहा कि बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर सीएम ने मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन किसान को आज तक मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग कहते हैं हम 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदते हैं हरियाणा में धान करीब 2100 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी जाती है जबकि छत्तीसगढ़ में धान का रेट 2600 रुपए प्रति क्विंटल ये ज्यादा है।
आगामी चुनाव में हम 11 सीटें पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे- अभय चौटाला
अभय चौटाला ने ककरनाल की रैली में कल प्रदेश के लोग तो नहीं जाएंगे। पंचायतों ने इनका बायकाट कर दिया है अब ये लोग सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों और एचकेआरएन के लिए रैली में जाने आदेश दिए हैं। डिपू धारकों को भी रैली में 5-5 लोग लाने के आदेश दिए हैं।इस समय पंचायत समिति के लोग सबसे दुखी है हमारी सरकार आने पर हम इन पर लगी पाबंदी खत्म कर देंगे। आगामी चुनाव में हम 11 सीटें पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे।
दो उप मुख्यमंत्री बनाएंगे- अभय चौटाला
अभय चौटाला ने कहा हमारी सरकार आने पर हम दो उप मुख्यमंत्री बनाएंगे। एक बीसी समुदाय से होगा एक एससी समुदाय से होगा। पंजाब में एसवाईएल को लेकर हो रही बैठक को लेकर कहा यह सब नाटक है और हरियाणा को पानी जरुर मिलेगा जरुरत पड़ी तो हम भी कोर्ट जाएंगे। मुख्यमंत्री को एक सत्र बुलाना चाहिए और पंजाब सरकार के नाटक को खत्म करना चाहिए साथ ही मुख्यमंत्री को सर्वदलीय बैठक भी बुलानी चाहिए। हम भी आंदोलन कर सकते हैं हम जनवरी तक इंतजार करेंगे।
Leave a Reply