Shooting In Netherlands : 32 साल के शख्स ने अचानक अस्पताल और अपार्टमेंट में बरसाई गोली, 3 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Shooting In Netherlands : नीदरलैंड के एक अस्पताल में बंदूकधारी ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें 2 दो लोगों की मौत हो गई, जबति कई घायल हो गए है। इसकी जानकापी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी तक गोली मारने का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है।
गोलीबारी में 3 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, देश के रॉटरडैम शहर में एक बंदूकधारी अचानक अस्पताल में घुस गया और अंधाधुंध गोली बरसाने लगा। उसकी गोली से 3 लोग घायल हो गए। जिसमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमलावर की उम्र करीबन 32 साल बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि अभी तक इस हमले के कारण की जानकारी आरोपी ने नहीं दी है। उसके लिए पूछताछ जारी है। मृतकों में एक लड़की भी शामिल है।
पुलिस ने बंदूकधारी को किया गिरफ्तार
वहीं घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भारी हथियारों से लैस पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और छात्रों को बाहर भागने में निकालने की कोशिश कर रहे है। वहीं पुलिस ने एक बयान में कहा,कि 32 साल के शख्स ने रॉटरडैम में गोलीबारी की है जिसमें दो लोगों की मौतें हुई हैं। इसके लिए परिवारों को सूचित किया जा रहा है। आरोपी हैंडगन से लैस था। वहीं उस समय दो जगहों पर फायरिंग किया था और दोनों जगह इसकी गिरफ्तार आरोपी पर शक है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply