कोविड के नए वेरिएंट का कहर, अमेरिका से भारत तक कोरोना की वापसी; अस्पतालों में मरीजों की भीड़
Covid-19 Cases: कोविड-19वायरस ने एक बार फिर पूरी दुनिया को हिला दिया है। एशिया, अमेरिका और अन्य क्षेत्रों में नए वेरिएंट्स और बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकारों को सतर्क कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने NB.1.8.1को 'Variants Under Monitoring' की श्रेणी में रखा है। ये नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट JN.1के वंशज हैं। अमेरिका में इसकी मौजूदगी, भारत में मामूली उछाल, और हांगकांग व ताइवान में अस्पतालों में बढ़ती भीड़ ने एक बार फिर इस वायरस के खतरे को रेखांकित किया है।
अमेरिका में NB.1.8.1वेरिएंट की दस्तक
हाल ही में अमेरिका में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट JN.1के वंशज NB.1.8.1वेरिएंट की पहचान की गई है। जो सबसे पहले जनवरी 2025में चीन में सामने आया था। यह वेरिएंट अमेरिका के कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, वर्जीनिया, और न्यूयॉर्क जैसे हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग में पाया गया है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, NB.1.8.1के मामले अभी कम हैं। इसलिए इसे उनकी वेरिएंट डैशबोर्ड में शामिल करने के लिए पर्याप्त डेटा नहीं है। लेकिन यह मानव कोशिकाओं से मजबूती से जुड़ सकता है, जिससे यह अधिक संक्रामक हो सकता है। इसी के साथ CDC ने लोगों से मास्क पहनने और बूस्टर वैक्सीन लेने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।
हांगकांग की स्थिति चिंताजनक
वहीं, हांगकांग में कोविड-19की स्थिति की बात करें तो शहर की स्थिति चिंताजनक है। हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन (CHP) के अनुसार, शहर में वायरस की गतिविधि काफी उच्च स्तर पर है। मई 2025में सांस संबंधी नमूनों में कोविड-पॉजिटिव दर एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान कई मौतें भी दर्ज की गईं। CHP ने बताया कि शहर में JN.1और इसके उप-वेरिएंट्स LF.7और NB.1.8.1प्रमुख रूप से फैल रहे हैं। हांगकांग सरकार ने लोगों से बूस्टर वैक्सीन लेने और मास्क पहनने की अपील की है।
ताइवान के अस्पतालों पर बढ़ता दबाव
ताइवान में भी कोविड-19के मामले बढ़ रहे हैं। जिस वजह से इमरजेंसी रूम में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। NB.1.8.1वेरिएंट के कारण गंभीर मामलों और मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह वेरिएंट पहले की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है। क्योंकि यह मानव कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जुड़ता है। हालांकि, यह गंभीर बीमारी का कारण बनने में ज्यादा सक्षम नहीं है। इसके अलावा ताइवान ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, और टीकाकरण कराने की सलाह दी है।
भारत में बढ़ रहे कोविड-19के मामलें
विदेशी शहरों के अलावा भारत में भी कोविड-19के मामलों में हल्की वृद्धि देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 19मई 2025तक देश में 257सक्रिय मामले थे। जो एक सप्ताह में 752नए मामलों के साथ बढ़कर 1,000से अधिक हो गए हैं। केरल, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही, दिल्ली में भी मामलों में वृद्धि देखी गई है। भारत में भी NB.1.8.1और LF.7जैसे नए वेरिएंट्स की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही लोगों से मास्क पहनने, भीड़ से बचने, और बूस्टर वैक्सीन लेने की सलाह दी गई है।
सावधानियां बरतनी है जरूरी
1. भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे - अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन, या बंद जगहों में मास्क जरूर पहनें।
2. नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं
3. बुखार, खांसी, गले में खराश, या थकान जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं।
4. बीमार लोगों के साथ निकट संपर्क से बचें।
Leave a Reply