ट्रंप की रूस को खुली चेतावनी, कहा - अमेरिका परमाणु युद्ध के लिए बिल्कुल तैयार
America-Russia Tension: हाल के दिनों में अमेरिका और रूस के बीच तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मॉस्को के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा 'अमेरिका रूस के साथ परमाणु युद्ध के लिए तैयार है।' बता दें, यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच यूक्रेन युद्ध और परमाणु हथियारों को लेकर तीखी बयानबाजी तेज हो गई है।
रूस-अमेरिका के बीच तनाव का कारण
दरअसल, रूस और अमेरिका के बीच तनाव का प्रमुख कारण यूक्रेन में चल रहा युद्ध है। साल 2022 में शुरू हुए इस युद्ध ने वैश्विक भू-राजनीति को प्रभावित किया है। हाल ही में, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका को परमाणु हमले की अप्रत्यक्ष धमकी दी थी। उन्होंने रूस की 'डेड हैंड' परमाणु प्रणाली का जिक्र किया, जो रूस पर हमले की स्थिति में स्वचालित जवाबी परमाणु हमला करने में सक्षम है। इसके जवाब में ट्रंप ने रूस के नजदीकी समुद्री क्षेत्रों में दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया।
ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी थी कि यदि 08 अगस्त तक यूक्रेन में युद्धविराम नहीं होता, तो रूस और उसके तेल खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाए जाएंगे। लेकिन मेदवेदेव ने इसे 'अल्टीमेटम का खेल' करार देते हुए पलटवार किया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया। हाल ही में ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'हम रूस के साथ किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं, चाहे वह परमाणु युद्ध ही क्यों न हो। हमारी सेना पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और हम अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'
रूस की प्रतिक्रिया
दूसरी तरफ, रूस ने ट्रंप के इस बयान का कड़ा विरोघ किया। रूसी सांसद विक्टर वोडोलात्सकी ने कहा अमेरिका की दो परमाणु पनडुब्बियां पहले से ही हमारे रडार पर हैं। रूस के पास समुद्र में पर्याप्त परमाणु पनडुब्बियां हैं, जो किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार हैं।' रूसी विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि अमेरिका और रूस के बीच सीधा सैन्य टकराव विश्व के लिए विनाशकारी होगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply