महिला आरक्षण बिल का सोनिया गांधी ने किया समर्थन, कहा- 'राजीव जी का सपना होगा पूरा'
Sonia Gandhi on Woman Reservation Bill: नई संसद भवन के लोकसभा में संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान तमाम विपक्ष के नेताओं ने इस बिल पर अपनी राय रखी। वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी महिल आरक्षण बिल का समर्थन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘वह इस बिल के समर्थन में हैं। इसे तुरंत अमल में लाया जाना चाहिए।
‘पहली बार राजीव गांधी लेकर आए थे बिल’
सोनिया गांधी ने कहा, पहली बार ये बिल राज्यसभा में राजीव गांधी लेकर आए थे’। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने इसे राहुल गांधी का अधूरा सपना बताया। उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं में सागर जैसा धीरज है। मै बिल के समर्थन में हूं। इंदिरा जी का व्यक्तित्व इस सिलसिले में बहुत ही रोशन रहा है। यह मेरी ज़िंदगी का मार्मिक क्षण है। पहली दफा ये बिल राज्यसभा में राजीव गांधी लाए, उस समय वो 7वोटों से गिर गया था। आज उसी का नतीजा है कि देशभर में हमारे पास 15लाख चुनी हुई महिला नेता हैं।’
‘राजीव जी का सपना होगा पूरा’
सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ‘राजीव जी का सपना इस बिल के पारित होने के साथ ही पूरा होगा। कांग्रेस इस बिल का समर्थन करती है। हमें इसके पास होने से खुशी है, मगर इसके साथ एक चिंता भी है’। उन्होंने कहा कि ‘लेकिन अब महिलाओं को और इंतजार करने को कहा जा रहा है। अभी और कितना इंतजार करना होगा। 3साल, 4साल, 6या 8साल। इसके साथ-साथ कास्ट सेंसस कराकर इसमें देर की जा रही है’।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply