US-Russia: पुतिन की अमेरिका पर बड़ी कार्रवाई, इन नामी लोगों सहित 500 अमेरिकियों पर लगाया प्रतिबंध
US-Russia: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही तनातनी में अब रूस किसी को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहा है। जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही अमेरिका को यूक्रेन का साथ देने व उसे रणनीति बनाने मे सहायता करने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं अब इस पर कड़ा रुख दिखाते हुए रूस में 500अमरिकी नागरिकों की एंट्री पर सख्त बैन लगा दिया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर टेलीविजन जगत की कई बड़ी हस्तिया भी शामिल हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि, बाइडन और अमेरिका सरकार की तरफ से बार-बार रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों को देखते हुए पुतिन सरकार भी अब अमरिका के बड़े अधिकारियों व जानी मानी हस्तियोंपर प्रतिबंध लगाने जा रहा है।
दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिका लगातार रूसी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में शामिल कर रह है। जिससे की रूसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा सके। शुक्रवार को ही अमेरिका ने रूस के 100से ज्यादा संस्थानों और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि, वॉशिंगटन को काफी पहले सीख लेना चाहिए था कि उसका कोई भी दुश्मनी वाला कदम बिना जवाब के नहीं होगा। जिन लोगों को रूस की तरफ से बैन किया गया है, उनमें टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट, जिमी किमेल और सेथ मायर्स शामिल हैं। सीएनएन एंकर एरिन बर्नेट और एमएसएनबीसी प्रेजेंटर्स जो स्कारबरो के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply