प्राचीन आदिवासियों का आनाज कर सकता है आपकी समस्याओं का समाधान, जानें कैसे

नई दिल्ली: संतुलित आहार लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपको अपने आहार में विभिन्न पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों का समावेश करना चाहिए जिससे की आप चुस्त और तंदुरुस्त रहें। इस लिए आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने वाले हैं जिसे महुआ के नाम से जाना जाता है। इस पेड़ का प्राचीन आदिवासी समाज से बहुत गहरा नाता है।
आपको बता दें कि "महुआ के पेड़ का प्रयोग प्राचीन आदिवासी समाज के लोग जब से करते आ रहे हैं। जब अनाज नहीं था। तब सबसे पहले आदिवासी समाज के लोग महुआ के फल को खाकर अपना जीवन गुजारते थे। विशेष प्राकृतिक अवसरों पर आज भी महुआ के पेड़ की पूजा की जाती है। इसका मुख्य कारण है कि इस पेड़ का प्रयोग बहुत सारी चीजों में किया जाता है। साथ ही यह एक प्राकृतिक तरीके से मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करता है। महुआ का तेल खाने के साथ-साथ घी के स्थान पर भी इस्तेमाल किया जाता है जो उनके भोजन में उपयोगी होता था। महुआ में सूजन मिटाने का गुण होता है। यह शरीर को किसी दर्द से छुटकारा दिला सकता है और इंफेक्शन से भी बचाता है.
महुआ भारत के सभी भागों में होता है, और पहाड़ों पर तीन हजार फुट की ऊंचाई तक पाया जाता है। पंजाब के अतिरिक्त सारे उत्तरीय भारत तथा दक्षिण क्षेत्र में इसके जंगल पाए जाते हैं।
महुआ के सेवन से होने वाले फायदे
1. स्वस्थ त्वचा: महुआ का तेल त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को नुकसान पहुंचने वाले रेडिकल्स से बचाते हैं और स्वस्थ त्वचा को बनाए रखने में मदद करते हैं।
2. पाचन तंत्र: महुआ का तेल पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं।
3. स्वस्थ बाल: महुआ का तेल बालों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
4. वजन नियंत्रण: महुआ का तेल वजन नियंत्रण में भी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने में मदद करता है।
5. सूजन व जलन दूर करता है: महुआ में कई ऐसे शक्तिशाली तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा में होने वाली सूजन व लालिमा को प्रभावी रूप से कम कर सकते हैं। त्वचा पर विकसित हुए घाव को जल्दी ठीक करने में भी महुआ काफी लाभदायक है।
6. महुआ का सेवन नियंत्रित करे दांत दर्द: जिन लोगों को दांत में दर्द या दांत संबंधी अन्य कोई समस्या है, उनके लिए महुआ के पेड़ की छाल का इस्तेमाल काफी लाभदायक हो सकता है। छाल को पीस लें और उसे पानी में घोलकर कुल्ला करें जिससे दांत दर्द को कम करने में आपको काफी मदद मिलेगी।
Leave a Reply