IPL Auction 2024: पैट कमिंस पर हुई पैसों की बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
IPL Auction 2024:ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस ने IPLनीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दियाहै। ऑस्ट्रेलियाई स्टार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। पैट कमिंस ने 17 साल के नीलामी इतिहास में सबसे बड़ी कीमत हासिल की है।
क्या हुआ आक्सस के दौरान?
कमिंस को ऑलराउंडर्स की श्रेणी में 2 करोड़ के ब्रैकेट में लिस्ट किया गया था। MIऔर CSKकमिंस के पीछे जाने वाली शुरुआती टीमें थी। लेकिन CSKऔर MIके बोली युद्ध से हटने के बाद RCBऔर SRHआए। जैसे ही बोली 20 करोड़ तक पहुंची, नीलामी का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया क्योंकि IPLमें कोई भी अन्य खिलाड़ी 20 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था।
कमिंस से पहले, सैम कुरेन नीलामी इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें 2023 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब SRH ने ट्रैविस हेड के रूप में एक और ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप स्टार को भी अपने साथ जोड़ा है।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
20.50 करोड़ - पैट कमिंस
18.50 करोड़ - सैम करन
17.50 करोड़ - कैमरून ग्रीन
16.25 करोड़ - बेन स्टोक्स
16.25 करोड़ - क्रिस मॉरिस
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply